आज हम आप को इस लेख में RPSC 2nd Grade Syllabus के बार में जानेगे जिमसे Rpsc ने सेकंड ग्रेड पाठ्यक्रम को 25 सितम्बर 2025 को नए टॉपिक को जोड़ कर जारी किया जिसमे आप को में आज इसके बारे में बताऊगा और 2nd Grade Syllabus की डायरेक्ट पीडीऍफ़ लिंक भी निचे दी गई है
RPSC syllabus 2025
| सगठन | Rajasthan Public Service Commission |
| लेख | RPSC New 2nd Grade Syllabus |
| जारी तिथि | 25 सितम्बर 2025 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rpsc.rajasthan.gov.in |
Table of Contents
Read More : Rajasthan Patwari Answer Key 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा की आंसर की जारी, यहां से Download करें
RPSC 2nd Grade Teacher Exam Pattern In Hindi
मै आपको RPSC 2nd Grade Teacher ka syllabus and Exam Pattern In Hindi के बारे में विषय वाइज बताने वाले है –
- PAPER-1
- PAPER-II
- merit list –
- दस्तावेज सत्यापन-
RPSC 2nd Grade first paper Exam Pattern In Hindi
आरपीएससी सेकंड ग्रेड टीचर परीक्षा पैटर्न निम्नलिखित प्रकार से है :
| विषय | प्रश्न संख्या | अंक संख्या | परीक्षा समय |
| राजस्थान का भूगोल, इतिहास, कला संस्कृति सांस्कृतिक और राजनैतिक व्यवस्था | 40 | 80 | |
| राजस्थान का करेंट अफेयर्स | 10 | 20 | |
| विश्व और भारत का सामान्य ज्ञान | 30 | 60 | |
| शैक्षणिक मनोविज्ञान | 20 | 40 | |
| कुल | 100 | 200 | 2 घंटे |
- 2nd Grade first paper के सभी प्रश्न पत्र में MCQ प्रकार के प्रश्न होंगे।
- इस परीक्षा में आपसे कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा।
- second grade paper हल करने के लिए अभ्यर्थी को 2 घंटे का समय दिया जायेगा।
- 2nd Grade first paper में आपके द्वारा किसी प्रश्न का गलत उत्तर देने नकारात्मक अंकन 1/3 अंक होगा।
RPSC 2nd Grade second paper Exam Pattern In Hindi
| विषय का नाम | प्रश्न संख्या | अंक संख्या | समय अवधि |
|---|---|---|---|
| विषय वस्तु के बारे में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक का ज्ञान | 90 | 180 | |
| विषय वस्तु के बारे में स्नातक का ज्ञान | 40 | 80 | |
| विषय के शिक्षण के तरीके | 20 | 40 | |
| कुल | 150 | 300 | 2 घंटे 30 मिनट |
- RPSC 2nd Grade second paper में MCQ प्रकार के प्रश्न होंगे।
- 2nd Grade second paper में 150 प्रश्न होंगे जो की 300 अंकों का होगा।
- इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए अभ्यर्थी को 180 मिनट का समय दिया जायेगा।
- इस परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/3 कि निगेटिव मार्किंग होगी।
RPSC New 2nd Grade Teacher Syllabus In Hindi
अब में आप को यह पर न्यू जारी RPSC 2nd Grade Syllabus In Hindi को स्टेप वाइज बताने वाला हु और अदि आपको राजस्थान सेकंड ग्रेड सिलेबस पीडीऍफ़ हिंदी के बारे में कोई भी संशय होतो आप Rpsc की ऑफिसियल वेबसाइट से डाउनलोड कर के देख सकते है.
RPSC 2nd grade 1st paper syllabus pdf in hindi
अब में आपको निचे सेकंड ग्रेड का फर्स्ट पेपर का सिलेबस के बारे में आपको विस्तार से बताने वाले है इसके साथ में आपको पीडीऍफ़ भी निचे लिंक भी देगे.
I. राजस्थान का भौगोलिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामान्य ज्ञान
🌍 भूगोल
- भौतिक संरचना, जलवायु, नदियाँ एवं जल निकासी प्रणाली
- प्राकृतिक वनस्पति
- कृषि, पशुपालन, दुग्ध विकास
- जनसंख्या संबंधी विशेषताएँ
- जनजातियाँ
- उद्योग
- पर्यटन एवं प्रमुख पर्यटन स्थल
🏛 इतिहास एवं संस्कृति
- राजस्थान की प्राचीन संस्कृति और सभ्यता (स्थल एवं महत्व)
- 18वीं शताब्दी तक का राजस्थान का इतिहास
- राजपूत राजवंश
- दिल्ली सल्तनत से संबंध (मेवाड़, रणथंभौर, जालौर)
- मुगलों से संबंध (मेवाड़, मारवाड़, आमेर, बीकानेर)
- विशेष संदर्भ: संग्राम सिंह (सांगा), महाराणा प्रताप, आमेर के मानसिंह, जोधपुर के चंद्रसेन, बीकानेर के रायसिंह, मेवाड़ के राजसिंह
- स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास
- 1857 की क्रांति
- राजनीतिक जागृति
- प्रजामंडल आंदोलन
- किसान एवं जनजातीय आंदोलन
- राजस्थान का एकीकरण
🙏 समाज एवं धर्म
- लोक देवता एवं देवियाँ
- संत परंपरा
- स्थापत्य कला – मंदिर, किले, महल, स्मारक
- चित्रकला – विभिन्न शैली
- मेले और त्यौहार
- रीति-रिवाज, परिधान, आभूषण और हस्तशिल्प
- लोक संगीत, नृत्य और लोक कला
- भाषा और साहित्य
- राजस्थान की प्रमुख हस्तियाँ
राजस्थान की राजनीतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था
- राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद
- राज्य विधान सभा
- राजस्थान उच्च न्यायालय एवं अधीनस्थ न्यायालय
- पंचायती राज व्यवस्था एवं प्रशासन
- नगरीय स्वशासन एवं प्रशासन
- राज्य सचिवालय, संभागीय आयुक्त, जिला प्रशासन
- आयोग और संस्थाएँ:
- राजस्थान लोक सेवा आयोग
- राजस्थान राज्य महिला आयोग
- राजस्थान राज्य वित्त आयोग
- राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग
- लोकायुक्त, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
II. राजस्थान की समसामयिक घटनाएँ (Current Affairs)
- प्रमुख व्यक्ति, स्थान एवं समसामयिक मुद्दे
- नई योजनाएँ एवं कल्याणकारी पहल
- आर्थिक-राजनीतिक परिदृश्य
- खेलकूद
- पुरस्कार, पुस्तकें और लेखक
III. भारत एवं विश्व का सामान्य ज्ञान
🌍 विश्व ज्ञान
- महाद्वीप, महासागर एवं उनकी विशेषताएँ
- वैश्विक पवन प्रणाली
- पर्यावरणीय समस्याएँ एवं रणनीतियाँ
- मानव व्यवसाय, जनसंख्या वितरण एवं प्रवासन
🇮🇳 भारत का ज्ञान
- भौगोलिक संरचना, जलवायु प्रणाली
- नदियाँ एवं जल निकासी
- प्राकृतिक वनस्पति एवं जैव विविधता
- ऊर्जा संसाधन
📊 भारतीय अर्थव्यवस्था
- कृषि, उद्योग एवं सेवा क्षेत्र का विकास
- भारत का विदेशी व्यापार – रुझान, संरचना एवं दिशा
📜 भारतीय संविधान एवं विदेश नीति
- भारत का संवैधानिक विकास
- संविधान सभा एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की भूमिका
- नागरिकता, मौलिक अधिकार, राज्य नीति निदेशक तत्व, मौलिक कर्तव्य
- राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मंत्रिपरिषद
- संसद, सर्वोच्च न्यायालय, निर्वाचन आयोग
- भारत की विदेश नीति:
- जवाहरलाल नेहरू का योगदान
- भारत के प्रमुख देशों एवं पड़ोसी देशों से संबंध
- समसामयिक मुद्दे एवं चुनौतियाँ
IV. शैक्षिक मनोविज्ञान (Educational Psychology)
- शैक्षिक मनोविज्ञान – स्वरूप, क्षेत्र एवं प्रभावी शिक्षण के लिए निहितार्थ
- शिक्षार्थी का सर्वांगीण विकास – संज्ञानात्मक, सामाजिक, नैतिक, भावनात्मक, भाषाई एवं शारीरिक विकास
- अधिगम (Learning):
- अर्थ एवं प्रकार
- व्यवहारवादी, संज्ञानात्मक, सामाजिक संज्ञानात्मक एवं निर्माणवादी दृष्टिकोण
- अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक एवं शिक्षक के लिए निहितार्थ
- व्यक्तित्व – अर्थ, सिद्धांत एवं मापन
- समायोजन एवं मानसिक स्वास्थ्य
- बुद्धि एवं सृजनात्मकता – अर्थ, सिद्धांत एवं मापन
- अधिगम में भूमिका
- भावनात्मक बुद्धिमत्ता (Concept & Practices)
- अभिप्रेरणा (Motivation) – अर्थ, प्रकार एवं सिद्धांत
- शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया में भूमिका
- व्यक्तिगत भिन्नताएँ – अर्थ, स्रोत एवं कक्षा शिक्षण पर प्रभाव
- समावेशी शिक्षा
- 21वीं सदी के कौशलों का विकास – संकल्पना एवं रणनीतियाँ
RPSC 2nd Grade 1st paper syllabus pdf
जैसा की मेने आप को बताया था की सेकंड ग्रेड पाठ्यक्रम को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करने के लिए लिंक दुगा तो फर्स्ट पेपर को पीडीऍफ़ में डाउनलोड कर सकते है जिसमे हिंदी और इंग्लिश दोनों की अलग अलग लिंक दी है :
| RPSC 2nd grade paper 1 syllabus 2025 in Hindi Pdf |
| RPSC New 2nd grade First paper syllabus in eng. 2025 Pdf |
RPSC 2nd Grade Teacher Syllabus Pdf In Hindi
निचे दिए गये सारणी में आप ने अपनी चुनी हुई विषय के हिसाब से RPSC 2nd Grade 2nd paper Syllabus in hindi 2025 PDF का चयन कर के उस सब्जेक्ट का पाठ्यक्रम निचे से डाउनलोड कर सकते है –
RPSC 2nd Grade 2nd paper Syllabus in hindi 2025 PDF
नीचे से आप सेकंड ग्रेड सिलेबस second पेपर pdf प्राप्त कर सकते है –👇
This article is well-researched and clearly written. Appreciate the effort!